8th CPC Salary Hike Latest News: दोस्तों जैसा की सब जानते हैं, अगले महीने से त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। इस बार दशहरा और दीपावली जैसे बड़े पर्व सामने आ रहे हैं। मिडिल क्लास परिवारों के बाद अब सरकारी कर्मचारियों की बारी आ चुकी है। दिवाली से पहले सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को एक नहीं, तीन तीन बड़ी सौगात देने की तैयारी में है।
ध्यान देने वाली बात है कि सातवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हो चुका था। अब इसके पूरे 10 साल होने जा रहे हैं। जो परंपरा चलती आरही हैं, उसके के अनुसार हर 10 साल बाद नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। यानी 1 जनवरी 2026 से अगला वेतन आयोग लागू होना चाहिए। इसी वजह से आयोग का गठन आमतौर पर एक से दो साल पहले कर दिया जाता है, ताकि समय पर सिफारिशें जारी की जा सकें।
तो आइए इस लेख में जानते हैं, इस दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलने वाली वे तीन बड़ी खुशखबरियां कौन सी हैं, जिनका इंतजार सभी कर रहे है।
1 जनवरी 2026 से होगा लागू 8th Pay Commission
देशभर के सभी केंद्रीय कर्मचारी काफी लंबे समय से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अक्टूबर 2025 तक इसका टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस जारी किया जा सकता है और सरकार अक्टूबर में इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दिवाली से ठीक पहले आठवें वेतन आयोग की घोषणा हो सकती है। नए आयोग के लागू होने के बाद फिटमेंट फैक्टर में बदलाव देखने को मिल सकता हैं, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती हैं। इसका लाभ न सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बल्कि पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा।
त्योहारों से पहले कर्मचारियों के खाते में बोहोत सारा पैसा
आठवीं वेतन आयोग का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए अब राहत की खबर आने वाली है। साथ ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है। दिवाली के मौके पर बोनस के रूप में भी कर्मचारियों को अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है। इसका सीधा असर न सिर्फ कर्मचारियों की जेब पर पड़ेगा, बल्कि देश की खपत और अर्थव्यवस्था में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।