Public Holiday News: सितंबर का महीना खत्म होने वाला हैं, और अक्टूबर का महीना दस्तक देने वाला है। अक्टूबर अपने साथ त्योहारों की रंगीन मोसम लेकर आने वाला हैं। यह महिना छुट्टियों का होने वाला हैं क्योंकि स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, बैंक और अन्य संस्थान कई दिनों तक बंद रहेंगे। इस महीने महानवमी, गांधी जयंती, दशहरा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपावली, गोवर्धन पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं। इन त्योहारों के चलते सरकारी दफ्तर, शैक्षणिक संस्थान और बैंक लंबे समय तक बंद रहेंगे। तो अगला महिना बोहोत ही मजेदार होने वाला हैं।
अक्टूबर महीने के अवकाश
तारीख | अवकाश / त्योहार |
---|---|
1 अक्टूबर | महानवमी / दशहरा |
2 अक्टूबर | गांधी जयंती |
7 अक्टूबर | महर्षि वाल्मीकि जयंती |
12 अक्टूबर | करवा चौथ (कुछ राज्यों में) |
15 अक्टूबर | शारदीय पूर्णिमा / कोजागरी पूर्णिमा |
20 अक्टूबर | दीपावली |
21 अक्टूबर | गोवर्धन पूजा |
23 अक्टूबर | भाई दूज |
1 अक्टूबर से शुरू होगी छुट्टियां
दोस्तों कुल मिला कर बात की जाए तो आपको अक्टूबर महीने में 6 से 7 छुट्टियां देखने को मिल जाएगी। जिसमें 1 और 2 अक्टूबर को दो दिन का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 1 अक्टूबर को महानवमी और दशहरा हैं, जिसके कारण स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जबकि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूरे देश में सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इस दौरान बैंकों में भी दोनों दिन कामकाज नहीं होगा, यानी वित्तीय लेनदेन पर दो दिन तक रोक रहेगी। ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर आप परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। इसके अलावा, इस महीने लगातार मिल रही छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना भी बनाई जा सकती है।
बच्चे और कर्मचारियों में खुशी की लहर
आने वाला अक्टूबर महीने छुट्टियों के अवसर लेकर आरहा हैं। जिसमें कई त्योहार आरहे हैं, और साथ ही इन छुट्टियों के चलते स्कूली बच्चों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों में काफी खुशी का माहोल हैं। दोस्तों त्योहारों में छुट्टियों का मजा दोगुना हो जाता हैं, और साथ ही परिवार के साथ समय बिताने का भी अवसर मिलता हैं। आपको अक्टूबर महीने की छुट्टियों की पूरी जानकारी इस लेख में मिल गई होगी।