Employee DA Hike News: नमस्कार, हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने निगम निकायों और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बड़ा बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह निर्णय एक बड़ी राहत साबित हुआ है। सरकार ने पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 11% और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 6% बढ़ाने का फैसला ले लिया हैं। इस लेख में आपको इसकी और भी काफी सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी, जानकारी के लिए इसे अंत तक जरूर
1 जनवरी 2026 से लागू नई DA दर
सरकार ने महंगाई भत्ते की नई दरें लागू कर दी हैं, जो 1 जनवरी 20256 से प्रभावी होंगी। इसके साथ ही बकाया एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। कुछ दिग्गज मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में बढ़ी हुई राशि का लाभ कर्मचारियों को अक्टूबर महीने में देखने को मिलेगा।
पांचवें और छठवें वेतनमान में आने वाले कर्मचारियों के लिए लाभ
पुष्कर सिंह धामी सरकार के आदेश के अनुसार, पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 11% बढ़ाकर 455% से 466% तक कर दिया गया है। और साथ ही छठवें वेतनमान के कर्मचारियों का DA 6% की बढ़ोतरी के साथ 246% से 252% तक कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की आय में सीधे सुधार होगा।
सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को भी मिला लाभ
जैसा की हाल ही में मई 2025 में सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते DA में 2% की बढ़ोतरी की गई। उस समय 7वें वेतनमान पर आधारित कर्मचारियों और पेंशनधारकों का DA 53% से बढ़कर 55% हो चुका था। इस बढ़ोतरी का लाभ लगभग 1,70,000 कर्मचारियों और 1,45,000 पेंशनधारकों को मिल चुका हैं।
साथ ही उत्तराखंड सरकार की यह योजना कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार और महंगाई के दबाव को कम करने की दिशा में एक जरूरी प्रयास है। कर्मचारियों को DA वृद्धि और एरियर भुगतान से वित्तीय राहत मिलेगी और साथ ही उनकी आर्थिक स्थिरता मजबूत होगी।