Dearness Allowance Hike: सभी कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा, बढ़ जाएगा 4% महंगाई भत्ता

Dearness allowance: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए त्योहारी सीजन पर बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। राज्य सरकार दीवाली से पहले ही महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। सूत्रों की मानें तो जुलाई 2025 के महंगाई भत्ते में करीब 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा पहुंचेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वर्तमान में कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है, लेकिन नए संशोधन के बाद यह बढ़कर 58 से 59 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। पिछली बार मार्च 2025 में राज्य सरकार ने केवल 2 प्रतिशत डीए बढ़ाया था, अब त्योहारी सीजन को देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार इस बार कर्मचारियों के लिए ज्यादा बढ़ोतरी कर सकती हैं।

महंगाई भत्ते की गणना प्रक्रिया

महंगाई भत्ते का निर्धारण एक वैज्ञानिक और पूरी तरह डेटा आधारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है। सरकार पिछले बारह महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) का औसत निकालती है और फिर मौजूदा आयोग द्वारा निर्धारित फॉर्मूले का उपयोग करती है। यह सूचकांक मुख्य रूप से औद्योगिक श्रमिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है।

इसमें दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे अनाज, दालें, सब्जियां, कपड़े, ईंधन और अन्य जरूरी सामान शामिल होते हैं और उनकी कीमतों का विश्लेषण किया जाता है। लेबर ब्यूरो श्रम मंत्रालय के अधीन काम करने वाला इस डेटा को तैयार करता है और नियमित अंतराल पर अपडेट करता है।

जुलाई 2025 में वृद्धि

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि जुलाई 2025 तक का सीपीआई-आईडब्ल्यू औसत 143.3 के आसपास बना रहता है, तो कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 से 4 प्रतिशत की महत्वपूर्ण बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस वृद्धि के बाद वर्तमान में 55 प्रतिशत पर चल रहा DA बढ़कर 58-59 प्रतिशत तक देखने को मिल सकता है। यह बढ़ोतरी न केवल उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है, बल्कि इससे लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी को भी राहत मिलेगी।

महंगाई की लगातार बढ़ती दर को देखते हुए यह वृद्धि वाजिब और काफी आवश्यक मानी जा रही है। पिछली बार मार्च में सिर्फ 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, जिससे कर्मचारियों में कुछ निराशा देखने को मिली थी। इसलिए इस बार की अधिक वृद्धि से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि इसमें खुशी की लहर भी दौड़ सकती है।

Leave a Comment

Floating MGID Ad