Post Office Recurring Deposit Scheme: दोस्तों, सभी गरीब व अमीर लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस की Recurring Deposit योजना एक बढ़िया बचत का साधन हैं। छोटे गाँव में रहने वाला साधारण व्यक्ति भी इसमें पैसा जमा कर सकता हैं।
इसमें हर महीने बस कुछ ही रुपये निकाल कर डालने से, धीरे धीरे बड़ी रकम बन जाती हैं। यह योजना सरकार की तरफ से चलाई जाती हैं, सबसे बड़ी बात यही हैं इस योजना की। इसी वजह से आपका पैसा सुरक्षित रहता हैं, और डूबता नहीं हैं। इस योजना के तहत जमा की गई राशि 5 साल पूरे होने पर अच्छे ब्याज के साथ मिलती हैं।
RD योजना क्या हैं?
एक साधारण भाषा में समझो तो यह पोस्ट ऑफिस की RD योजना हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके आगे मोटा पैसा बनाने का तरीका सा हैं। अगर इसमें आप हर माह कुछ ते राशि जमा करते रहते हैं। तो वह रकम पोस्ट ऑफिस मे जमा होती रहती हैं। और साथ ही जमा किए गए पैसों का समय गुजरता हैं, वेसे ही ब्याज भी उस रकम पर जुड़ता जाता हैं। और आपके द्वारा जमा की गई राशि 5 वर्ष पूरे होने पर बड़ी रकम का रूप लेलेती हैं।
यह योजना उन लोगों के लिए बेस्ट हैं, जिन लोगों की आम दानी सीमित हैं, लेकिन बचत के बारे में सोच रहे हैं, और इसकी आदत डालना चाहते हैं, और भविष्य में उनके लिए यह पेस काम आसके उनकी पूरी व्यवस्था करना चाहते हैं।
योजना कितने साल की हैं?
RD योजना के तहत खोला गया खाता पूरे 60 महीने का याने की पूरे 5 वर्षों का होता हैं। इसमें आपको हर महीने बिना चुके पैसा डालना होता हैं। और इसकी अवधि पूरी होने पर आपके द्वारा जमा किए पैसे के साथ ब्याज भी अच्छा खासा मिल जाता हैं।
इसे आगर आप चाहों तो 5 वर्ष के लिए ओर आगे बढ़ा सकते हैं। सरकार द्वारा हर तिमाही में इसकी ब्याज दर ते की जाती हैं। अभी इसका ब्याज 6.7 प्रतिशत सालाना मिल रहा हैं। जो तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि होता है। इस दोरान ब्याज से भी ब्याज कमाने लगता हैं, और आपके द्वारा जमा की गई राशि तेजी से बढ़ती हैं।
कितना कर सकते हैं निवेश
सबसे अच्छी बात इस योजना की यह हैं की इसमें बहोत काम रकम से निवेश किया जा सकता हैं। RD खाता खोलने के लिए सिर्फ महीने के 100 रुपये होने चाहिए। इसके बाद 10- 10 रुपये बढ़ कर ज्यादा भी जमा किया जा सकता हैं।
पोस्ट ऑफिस RD खाता हर कोई खुलवा सकता हैं, चाहे आप गाँव के रहने वाले हो या शहर के इस योजना की सुविधा सबको दी जाएगी। इसके लिए अकेला आदमी भी खाता खुलवा सकता हैं, साथ ही पति पत्नी मिल कर भी एक खाता खुलवा सकते हैं। और माता पिता भी अपने छोटे बच्चों के कहते भी खुलवा सकते हैं।
₹500 से ₹5000 तक कितना रिटर्न
अगर आप 500 से लेकर 5000 रुपये हर महीने तक जमा करते हैं, तो आपको 5 साल बाद कुछ इतनी जमा राशि मिलेगी ब्याज के साथ।
यह जानकारी 5 साल की अवधि और 6.7% की वार्षिक ब्याज दर पर आधारित हैं।
मासिक जमा (₹) | जमा की गई कुल राशि (₹) | ब्याज (₹) | परिपक्वता मूल्य (₹) |
---|---|---|---|
500 | 30,000.00 | 5,682.91 | 35,682.91 |
800 | 48,000.00 | 9,092.66 | 57,092.66 |
1,500 | 90,000.00 | 17,048.74 | 107,048.74 |
2,000 | 120,000.00 | 22,731.66 | 142,731.66 |
3,000 | 180,000.00 | 34,097.49 | 214,097.49 |
5,000 | 300,000.00 | 56,829.14 | 356,829.14 |